मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जहां कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, वहीं रिकवरी दर में भी गिरावट देखी जा रही है। इंदौर के नोडल अधिकारी ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि शहर में आठ फीसदी संक्रमण दर के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 37,115 हो गई है जबकि रिकवरी दर घटकर 90.7 फीसदी पर पहुंच गई है।