फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 2023 की तैयारी शुरू: कांग्रेस भी मैदान में, भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान के बाद कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान शुरू

Tue, 01 Feb 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने देवास से प्रदेशस्तरीय घर चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता 65 हजार बूथों में जाएंगे और भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में राजनैतिक पार्टियों ने 2023 विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने देवास से प्रदेशस्तरीय घर चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ किया। वहीं भोपाल में भोपाल कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने  घर चलो घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पीसी शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत जनता की समस्याओं को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं सुनेंगे। सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर 15 महीने की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
विज्ञापन


बता दें भाजपा के बूथ विस्तार अभियान के बाद अब कांग्रेस भी 65 हजार बूथों पर जनता के बीच पहुंचेगी और भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि अभियान के कुशल संचालन के लिए हर जिले में समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक आदि जिले के वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं। अभियान के तहत फरवरी के पूरे महीने में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 65000 बूथों तक कांग्रेस पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का संदेश पहुंचाएंगे। हर बूथ पर मतदाताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सीधा संपर्क करेंगे।

कांग्रेस की उपलब्धियां, भाजपा की नाकामियां बताएंगे 
अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर में कांग्रेस की उपलब्धियों और भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामियों के पर्चे बांटे जाएंगे। अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश में बढ़ती महंगाई, आदिवासी दलित और महिलाओं पर प्रदेश में बढ़ते अत्याचार, किसानों के साथ भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा अन्याय जैसी बातें प्रमुखता से उठाई जाएंगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता को यह बात याद दिलाएंगे की 2018 में भाजपा के 15 साल के कुशासन से त्रस्त होकर जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, लेकिन आज जो सरकार मध्य प्रदेश में काम कर रही है वह जनता की चुनी हुई सरकार नहीं है, खरीदी हुई सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अभियान का शुभारंभ करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तय कार्यक्रम के अनुसार घर चलो, घर-घर चलो अभियान का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 
विज्ञापन



यह नेता इन शहरों में होंगे शामिल 
अभियान के आगामी दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया झाबुआ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी रायसेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव खण्डवा, अ.भा. कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिव सीपी मित्तल, इंदौर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिव सुधांशु त्रिपाठी ग्वालियर, सांसद विवेक तन्खा जबलपुर, सांसद राजमणि पटेल रीवा, सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सतना, सिंगरौली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति नरसिंहपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें