फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग पर बोले कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल- ‘बनना चाहिए विंध्य प्रदेश’

Sat, 13 Feb 2021 11:21 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। भाजपा विधायक की विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग के बाद अब कांग्रेस को एक बार फिर राज्य में सियासत चमकाने का मौका मिल गया है।  

दरअसल, मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा है कि वह भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस भी चाहती है कि विध्य प्रदेश बने, जिससे वहां का सालों से रुका विकास फिर स शुरू हो सके।

विज्ञापन

 

 

नारायण त्रिपाठी की मांग के बाद कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर राजनीति करने का मौका मिल गया है। अग्रवाल ने कहा कि जितने छोटे प्रदेश होंगे, उतना ही विकास ज्यादा होगा।

बता दे, मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में चिट्ठी लिखकर अलग से विध्य प्रदेश बनाने की मांग रखी थी। उनकी यह मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए मुसीबत बनती जा रही है। 

इस मुद्दे पर आवाज उठाए जाने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तलब भी किया था, लेकिन फिर भी वह लगातार विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग पर अडिग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें