फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बालाघाट निवेशक सम्मेलन में सीएम शिवराज का बड़ा एलान, कहा- आठ हजार युवाओं को देंगे रोजगार

Wed, 18 Aug 2021 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार  प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 4000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिससे सात से आठ हजार युवाओं को रोजगार प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बालाघाट निवेशक सम्मेलन में युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 4000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिससे सात से आठ हजार युवाओं को रोजगार प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार देने से हमारे राज्य के युवा आत्मनिर्भर होंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि बालाघाट में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है और बांस आधारित उद्योग, पर्यटन एवं खाद्य प्रसंस्करण में निवेश की एक बड़ी गुंजाइश है। हम बालाघाट में उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को हर संभव मदद देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें