फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बड़ी लापरवाही! जुन्नारदेव के चिखलमऊ में ST की महिला को बना दिया पंच, अनुसूचित जाति के लिए थी आरक्षित

Wed, 27 Jul 2022 06:06 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

जुन्नारदेव के चिखलमऊ में अनुसूचित जनजाति की महिला को पंच बना दिया गया, जबकि यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। अब लापरवाही सामने आने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के दौरान जुन्नारदेव वार्ड क्रमांक 14 पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्वाचन में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने अनुसूचित जनजाति की महिला को निर्विरोध निर्वाचित करते हुए पंच बना दिया, जबकि यह वार्ड पंच पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। अब जुन्नारदेव रिटर्निंग ऑफिसर ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में इस संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


खेल सामने आने के बाद सचिव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बता दें कि, जुन्नारदेव विशाला अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखलमऊ के पंचों के नाम निर्देशन में वार्ड क्रमांक 14 का पंच पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। लेकिन निर्वाचन के दौरान अधिकारियों ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला का नाम निर्देशन भर दिया। उसके बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला को निर्विरोध निर्वाचित भी कर दिया गया। साथ ही उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी अधिकारियों की तरफ से दे दिया गया। 

किया नोटिस जारी
लापरवाही सामने आने के बाद जुन्नारदेव विशाला अंतर्गत सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ओपी जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लापरवाही का मामला सामने आने के बाद ड्यटी पर तैनात सचिव के खिलाफ कार्रवाई की गई। सूत्रों की माने तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का मामला सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें