फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, दो घंटे तक बंद रहा छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे

Thu, 12 Sep 2024 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर राजा खोह ढाबे के पास एक बाइक सवार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर राजा खोह ढाबे के पास एक बाइक सवार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने यहां पर 2 घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल ग्रामीणो की मांग थी कि यहां सड़क हादसे आए दिन हो रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए स्टॉपर लगाया जाए। वहीं तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना दोपहर की बताई जा रही है। राजा खोह के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने यहां स्कूल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी और बाइक चालक फरार हो गया। हादसे के बाद तत्काल ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद सिंगोडी चौकी प्रभारी ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को समझाइश दी, तब तकरीबन 2 घंटे बाद ग्रामीण माने, और उन्होंने चक्का जाम हटाया।

आए दिन होते हैं हादसे
ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। कुछ लोगों की यहां मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके यहां पर स्टॉपर नहीं लगाए जा रहे हैं। सड़क हादसे के कारण जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है, ऐसा ग्रामीणों का कहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें