फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: जुन्नारदेव स्टेशन पर पातालकोट से निकला धुंआ, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेलवे ने बताई वजह

Thu, 28 Nov 2024 04:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

आरपीएफ थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। ब्रेक लगने से पहिए जाम हो गए थे, जिससे धुआं निकलने लगा था। हालात तुरंत काबू के किए गए और यात्रियों को आश्वस्त किया कि कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
रेल में आग की खबर से मचा हड़कंप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी से फिरोजपुर जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में आज सुबह 10:30 बजे जुन्नारदेव स्टेशन पर बी2 कोच से धुआं उठने की घटना सामने आई। धुआं उठते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को लगा कि कोच में आग लग गई है। तुरंत रेलवे गार्ड और स्टाफ मौके पर पहुंचे और फायर स्टिक का उपयोग कर हालात  संभालने की कोशिश की।

आरपीएफ थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आग की घटना नहीं थी, बल्कि ब्रेक लगने से पहिए जाम हो गए थे, जिससे धुआं उठा। अधिकारियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पाया और यात्रियों को आश्वस्त किया कि कोई गंभीर खतरा नहीं है।

फायर स्टिक चलाने के दौरान और अधिक धुआं निकलने से स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन महज 15 मिनट में ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को स्पष्ट रूप से समझाया कि यह एक तकनीकी समस्या थी और आग लगने जैसी कोई बात नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद यात्रियों की चिंता कम हुई और ट्रेन बिना किसी अन्य बाधा के अपनी यात्रा पर रवाना हो गई। इस घटना से जुन्नारदेव स्टेशन पर कुछ देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा, लेकिन रेलवे की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को नियंत्रित कर दिया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें