फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: आठ बुलेट चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, मॉडिफाई साइलेंसर हटाकर काटा चालान

Mon, 02 Dec 2024 08:19 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कोतवाली पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले आठ चालकों और काली फिल्म लगाकर कार चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बुलेट के साइलेंसर बदलकर सामान्य साइलेंसर लगाए गए, और चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ध्वनि और दृश्य प्रदूषण रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
बुलेट से साइलेंसर निकालते हुए पुलिस कर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोहलानी ने बताया कि इन बुलेट चालकों ने हैवी आवाज वाले साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण किया था, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बुलेट से मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर सामान्य साइलेंसर लगवाए और चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान भी काटे।

इसके साथ ही कोतवाली पुलिस ने काली फिल्म लगाकर कार चलाने वाले कार चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की। कार से काली फिल्म हटाकर चालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में निर्देश दिया था कि इस प्रकार के वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे ध्वनि और दृश्य प्रदूषण को रोका जा सके। पुलिस ने बुलेट और कार चालकों को चेतावनी दी कि यदि वे इस प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

बुलेट से साइलेंसर निकालते हुए पुलिस कर्मी

 

बुलेट से साइलेंसर निकालते हुए पुलिस कर्मी

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें