फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दमुआ में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने कार में पकड़ी अंग्रेजी शराब, दो पर मामला दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 10:14 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

दमुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट कार से 16 पेटी अंग्रेजी शराब (141 लीटर) बरामद कर रंजीत वर्मा और राहुल सेन को गिरफ्तार किया। 1 लाख 560 रुपये कीमत की शराब क्षेत्र में बेचने लाई गई थी। 
विज्ञापन
पुलिस की जब्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एसपी अजय पांडे के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। दमुआ पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास एक स्विफ्ट कार (एमपी 28 सीए 1138) से 16 पेटी अंग्रेजी शराब, लगभग 141 लीटर, बरामद की। इस शराब की कीमत 1 लाख 560 रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार को रोका गया। तलाशी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। कार में सवार छिंदवाड़ा के सुक्लुढ़ाना निवासी रंजीत वर्मा और राहुल सेन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने खुलासा किया कि यह शराब दमुआ और आसपास के क्षेत्रों में बेचने के लिए लाई गई थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस क्षेत्र में पप्पू वर्मा नामक व्यक्ति अवैध शराब का व्यापार करता है और रंजीत वर्मा उसके लिए शराब लेकर पहुंचा था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। 

पुलिस की जब्ती

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें