फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: संदिग्ध परिस्थिति में तेंदुए की हुई मौत, वन विभाग जांच में जुटी; खेत में मिला था बेहोशी की हालत मे

Mon, 09 Dec 2024 09:37 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सौंसर वन मुख्यालय से 10 किमी दूर हिवराखंडेरायवार में किसान प्रभाकर शेंडे के खेत में दो साल का नर तेंदुआ बेहोशी की स्थिति में मिला था। परिक्षेत्र अधिकारी दिपक तिरपुड़े ने बताया कि तेंदुए की शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिले हैं। सूचना पर उपवनमंडल सौंसर के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृत तेंदूआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपवन मंडल सौंसर के कन्हान रेंज के गांव हिवराखंडेरायवार में तेंदुए की संदेहास्पद मौत हुई है। शनिवार की शाम को एक खेत में तेंदुआ बेहोशी की स्थिति में मिला था। रात में रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंची तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। रविवार की सुबह तेंदुए का पीएम कर शवदाह किया गया। विभाग की टीम डॉग स्कवॉड के साथ घटनास्थल के आसपास तथ्य जुटाने जांच कर रही है, लेकिन शाम तक टीम के हाथ कुछ खास नहीं लगा। तेंदुए की मौत कैसे हुई, पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल अधिकारी इस पर कुछ नहीं कह पा रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर को दी सूचना, रात को पहुंची रेस्क्यू टीम 
तेंदुए के बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना दोपहर तकरीबन तीन बजे मिल गई थी, लेकिन घटनास्थल पर टीम रात दो बजे के आसपास पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना के सूचना पर रेस्क्यू टीम के लिए पेंच टाइगर सिवनी की टीम को पहले सूचना दी गई थी, लेकिन टीम किसी मूवमेंट में होने के कारण नहीं पहुंची। इसके बाद पेंच टाइगर रिजर्व होशंगाबाद से टीम को बुलाया गया। तेंदुए का बेहोशी की स्थिति में दोपहर 3 बजे के आसपास मिला था टीम रात दो बजे के बाद पहुंची है।

शरीर में नहीं चोट के निशान, पानी के लिए सैंपल
सौंसर वन मुख्यालय से 10 किमी दूर हिवराखंडेरायवार में किसान प्रभाकर शेंडे के खेत में दो साल का नर तेंदुआ बेहोशी की स्थिति में मिला था। परिक्षेत्र अधिकारी दिपक तिरपुड़े ने बताया कि तेंदुए की शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिले हैं। सूचना पर उपवनमंडल सौंसर के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की मौत के घटना स्थल से दो किमी क्षेत्र में डॉग स्कवॉड के साथ चली जांच में कहीं संदेहास्पद वस्तु मिली है और न ही कोई मृत पशु।
विज्ञापन


टीम ने घटनास्थल के आसपास के वाटर सोर्स से पानी के सैंपल लिए हैं। तेंदुए की मौत का कारण पता करने पीएम व विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। SDO प्रमोद चोपड़े ने बताया कि तेंदुए की मौत के घटना स्थल से दो किमी क्षेत्र में डॉग स्कवॉड के साथ चली जांच में कहीं संदेहास्पद वस्तु मिली है और न ही कोई मृत पशु। टीम ने घटना स्थल के आसपास के वाटर सोर्स से पानी के सेंपल लिए हैं। तेंदुए की मौत का कारण पता करने पीएम व विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

मृत तेंदूआ

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें