फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पैसे नहीं दिए तो दोस्त ने 200 फीट खाई में धकेलकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Dec 2024 11:09 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: उमरानाला पुलिस ने कुकड़ी खापा में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को उसी के दोस्तों ने शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरानाला पुलिस ने कुकड़ी खापा में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को उसी के दोस्तों ने शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला 1 दिसंबर का है जब मोहपानी  निवासी कृष्णा पिता सुरेश पंद्राम की कुकडी खापा झरने के पास संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि घटना के समय उसके साथ उसका दोस्त आकाश गिरारे पिता दशरथ गिरारे भी मौजूद था। जिसने पैसों के लालच में अपने दोस्त को पहले खूब शराब पिलाई, उसके बाद उसे ढाई सौ फीट नीचे खाई में फेंक दिया था।

मृतक के खाते से हुए ट्रांजेक्शन ने खोला राज
दरअसल, मृतक कृष्णा के खाते से घटना के बाद 17 हजार और 20 हजार का ट्रांजेक्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की छानबीन किया तो पता चला कि वह मृतक के दोस्त का परिचित था, दरअसल आरोपी आकाश ने पैसों की लालच में कृष्ण की हत्या की थी। जहां दोनों ने शराब पिया और जब कृष्णा को अधिक शराब का नशा हो गया तो आरोपी आकाश ने उससे पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आकाश ने कृष्णा का मोबाइल ले लिया और कृष्णा को कुकड़ीखापा जलप्रपात में करीब 200-250 फीट नीचे पत्थरों में धक्का दे दिया, जिससे कृष्णा की मौत हो गईं। आकाश ने अपने दोस्त कृष्णा की मौत के बाद कृष्णा के मोबाइल से फोन पे के माध्यम से 17000 रूपये स्वयं के खाते में और 20,000 रूपये अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर कर दिये और उसी दिन उज्जैन भाग गया। पुलिस ने आरोपी आकाश पिता दशरथ गिरारे उम्र 21 वर्ष निवासी लहगड़ुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें