फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chattarpur: फंदे में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बचाया, डॉक्टरों ने किया उपचार

Thu, 07 Dec 2023 08:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chattarpur: छतरपुर के मैंदनीपुरा में एक तेंदुआ फंदे में फंस गया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने शिकार की नियत से फंदा लगाया था। हालांकि पन्ना टाईगर रिर्जव की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
फंदे में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिजावर वन परिक्षेत्र के गांव मैंदनीपुरा में किसी व्यक्ति ने शिकार की नियत से फंदा लगाया था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी बिजावर रेंजर को दी गई, जिसके बाद पन्ना टाईगर रिर्जव की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

मौके पर पहुंची टीम

बिजावर रेंजर अशोक तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे डिप्टी रेंजर अशोक अवस्थी और पन्ना टाईगर रिजर्व की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे फंदे से बाहर निकाला गया। फंदे में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था, इसलिए टाईगर रिजर्व से आई टीम के डॉक्टर संजीव गुप्ता ने उसका उपचार किया और इसके बाद टीम तेंदुए को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें