फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस पर बवाल: मंदिर में फिल्मी गाने पर बनाई रील, हिन्दू संगठन की आपत्ति के बाद गृहमंत्री ने दिए FIR के आदेश

Tue, 04 Oct 2022 12:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के लवकुशनगर के प्रसिद्ध माता बम्बरबैनी मंदिर में रील बनाने का मामला सामने आया है। लड़की वीडियो पर बजरंगदल ने आपत्ति दर्ज की है।
विज्ञापन
लड़की ने मंदिर की सीढ़ियों पर बनाई रील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में मंदिर में फिल्मी गाने पर रील बनाने का मामला सामने आया है। जिस पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज की है और लड़की के सामाजिक बहिष्कार की मांग की है। हालांकि लड़की ने गलती का अहसास होने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। मामला सामने आने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मित्रा ने छतरपुर एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर के प्रसिद्ध माता बम्बरबैनी मंदिर का हैं। यहां गांव के मिश्रा परिवार की लड़की ने मंदिर की सीढ़ियों पर फिल्मी गाने मुन्नी बदनाम हुई पर एक रील बनाई और हाल ही में उसे अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपलोड किया। जिस समय मंदिर में वीडियो बनाया जा रहा था, तब माता बम्बरबैनी के दर्शन करने और जल चढ़ाने के लिए काफी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था। इसी दौरान युवती के किसी दोस्त ने अश्लील वीडियो शूट किया गया और फिर युवती ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर डाल सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। वीडियो के वायरल होते ही बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति दर्ज की। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद गृहमंत्री ने FIR के निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी मंदिर में आपत्तिजनक फिल्मांकन के लिए मना किया था, लेकिन इसके बाद भी ऐसा किया गया है तो मैंने एसपी को मामला दर्ज करने कहा है।
 

छतरपुर में माता बम्बरबैनी मंदिर परिसर में आपत्तिजनक फिल्मांकन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए गए हैं। 

विज्ञापन

pic.twitter.com/X7euV9Z1qv

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 4, 2022

लड़की के इंस्टाग्राम पर चार लाख फॉलोवर्स हैं
वीडियो बनाने वाली लड़की का नाम नेहा मिश्रा है, जो लवकुशनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके 4 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने अपने साथी की मदद से मंदिर की सीढ़ियों पर यह वीडियो बनाया और इसे 1 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

कार्रवाई की मांग
लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी निंदा करते दिख रहे हैं।  तो वहीं, कुछ लोगों ने बुंदेलखंड की प्रसिद्ध माता बम्बरबैनी के पवित्र मंदिर में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए और मंदिर की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाते हुए युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


बजरंग दल ने किया विरोध
बजरंग दल ने युवती की हरकत पर आलोचना व्यक्त की है। बजरंग दल के जिला संयोजक जीतेन्द्र शर्मा ने कहा कि कुछ असभ्य लड़कियों द्वारा चंद पैसों की लालच में देवी देवताओं के मंदिरों में अश्लील वीडियो बनाया जाता है। अर्धनग्न वस्त्रों का प्रदशर्न मंदिर की सीढ़ियों पर किया जाता है, देवी देवताओं के मंदिरों की मान मर्यादा को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी लड़कियों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। बजरंग दल पूर्ण रूप से ऐसे लोगों का विरोध करता है। मामले में यदि सार्वजनिक तौर पर मांफी नही मांगी जाती है और दुबारा ऐसी गलती न करने की बात नहीं कही जाती तो फिर मजबूरन पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई जायेगी।

युवती ने माफी मांगी
मंदिर में रील को लेकर विवाद बढ़ने पर नेहा ने माफी मांगी है। नेहा ने सोमवार शाम को एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इस वीडियो में नेहा ने कहा- मैंने माफी मांगी है, इस पर भी कुछ लोगों को आपत्ति है। माफी इसलिए मांगी है, क्योंकि माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। मैंने गलती की है, इसलिए माफी मांगी है। मेरी वजह से धार्मिक स्थल को ठेस पहुंची इसलिए मैंने माफी मांगी। किसी व्यक्ति से मैंने माफी नहीं मांगी है। आप लोगों को बता दूं, मुझे किसी की सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 💞𝄟★🦋⃟≛⃝mussu🦋★𝄟💞 (@muskanm125)

">http://
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें