फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: छतरपुर में झंडा फहराने जा रहे दलित सरपंच पर फायरिंग, बच्चों से खचाखच भरा था प्राइमरी स्कूल

Thu, 26 Jan 2023 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने जा रहे दलित सरपंच पर फायरिंग हुई है। शासकीय प्राथमिक शाला रेखा बच्चों से खचाखच भरा हुआ था। लोगों ने फायरिंग करने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में लवकुश नगर तहसील के ग्राम रेखा में माध्यमिक प्राथमिक शाला के बाहर पार्किंग विवाद पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां सरपंच की गाड़ी को न निकलने देने पर विवाद हुआ। जहां गांव के ही सुरेश यादव ने सरपंच के भतीजे के ऊपर गोली चला दी।

विज्ञापन


बता दें कि कट्टे से हुए फायरिंग में सरपंच का भतीजा नारायण अहिरवार बाल-बाल बच गया। घटना थाना लवकुशनगर के अटकोंहा चौकी की है। सरपंच उसी स्कूल के भीतर तिरंगा फहराने जा रहे थे। हालांकि, फायरिंग करने वाले को लोगों ने स्कूल में बंधक बना लिया और बाद में पुलिस के हवाले किया। फायरिंग करने से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना में सरपंच का भतीजा बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने वाले कुछ आरोपी मौके से भागे निकले। इसके बावजूद भी ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसकी पिटाई भी की गई। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने आए बच्चे भी फायरिंग से दहशत में आ गए। घटना स्थल पर झंडा फहराने से पहले ही भगदड़ मच गई। बच्चों के साथ बड़े भी खौफ में आ गए। अचानक हुए फायरिंग से किसी को कुछ समझ नहीं आया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें