फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: पत्नी की गला दबाकर तो पति की जहर से हुई मौत, दोनों के शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिले थे

Wed, 18 Dec 2024 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के मिढ़का गांव में नवविवाहित जोड़े मनोज और ज्योति पाल की रहस्यमयी मौत का खुलासा पीएम रिपोर्ट से हुआ। ज्योति की गला दबाकर हत्या की गई, जबकि मनोज ने जहरीला पदार्थ खाया। पुलिस ने पारिवारिक विवाद को संदेह का कारण बताया है।
विज्ञापन
छतरपुर में पति-पत्नी की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मिढ़का में एक नवविवाहित दंपत्ति की रहस्यमयी मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। दो दिन पहले जब इस दंपत्ति की लाशें घर में पाई गईं, तो पुलिस ने इसे एक अजीब और संदिग्ध मामला मानते हुए जांच शुरू की थी। हाल ही में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि पत्नी ज्योति पाल की गला दबाकर हत्या की गई, जबकि पति मनोज पाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

मामला लवकुशनगर क्षेत्र के पठा चौकी अंतर्गत ग्राम मिढ़का का है। पुलिस को सूचना मिली कि 25 वर्षीय मनोज पाल और उसकी 24 वर्षीय पत्नी ज्योति के शव उनके घर के एक कमरे में पड़े हुए हैं। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी और वे घर में अकेले थे। मनोज के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि मां खेत पर गई थी। जब परिजनों ने घर जाकर मनोज को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर दोनों के शव मिले, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि ज्योति की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि मनोज ने जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस को संदेह है कि दंपत्ति के बीच किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद रहा होगा, जो इस भयावह घटना का कारण बना। हाल ही में परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जो दंपत्ति के मानसिक तनाव का कारण बन सकता था।

पुलिस ने घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें