Bageshwara Dham: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव हाल ही में छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाल ही में हुई एशिया कप सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव छतरपुर के ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी के दर्शन कर अपने गुरु पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने भी इस अवसर पर कुलदीप यादव को वर्ल्डकप के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कुलदीप यादव के माता-पिता और उनकी बहन भी मौजूद रहीं।