फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: शिवरंजनी से बचना चाहते हैं या किताब लिखना है, जानिए क्यों एकांतवास में गए धीरेंद्र शास्त्री

Thu, 15 Jun 2023 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास में चले गए हैं। पांच दिन एकांत में रहेंगे और सनातन पर किताब लिखेंगे। कुछ लोग इसे उन्हें 'प्राणनाथ' कहने वाली शिवरंजनी से बचने का बहाना भी बता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और शिवरंजनी तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास में चले गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री अगले पांच दिन एकांत में रहकर सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे। बाबा चाहते हैं कि उनकी यह किताब देश के सभी स्कूलों में पहुंचे, जिससे बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिले। मध्य प्रदेश के मंदसौर के खेजडिया में हनुमंत कथा मंच से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने था कहा कि वे आगे कुछ दिनों तक एकांतवास पर रहेंगे। इस दौरान वे हिंदू धर्म पर किताब लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यह किताब स्कूल और कॉलेज में मुफ्त बांटी जाएगी।

विज्ञापन


बाबा के एकांतवास में जाने की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक पदयात्रा करते हुए यूट्यूबर शिवरंजनी तिवारी छतरपुर पहुंच गई है। वहां पहुंचते ही उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। शिवरंजनी को भी यह पता चल गया था कि बाबा उनसे नहीं मिलने वाले। इस वजह से उसने पदयात्रा को टालकर आराम करने की ठानी है। यह देखना होगा कि वह बाबा का कितने दिन तक इंतजार करती है। एकांतवास से आने के बाद क्या बाबा शिवरंजनी से मिलेंगे? 

उधर, धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि लोग अक्सर यह सवाल उठाते हैं कि हिंदू धर्म है क्या? हाल ही में आई द केरल स्टोरी फिल्म में एक सवाल पूछा गया था कि सनातन धर्म क्या है? अब इसका जवाब देने के लिए ही हम एक पुस्तक लिख रहे हैं।
विज्ञापन




शिवरंजनी बीमार
एमबीबीएस छात्रा और खुद को बाबा बागेश्वर की परम भक्त बताने वाली शिवरंजनी तिवारी बुधवार रात को छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा पहुंची। तेज धूप और गर्मी में पैदल चलने के कारण शिवरंजनी काफी कमजोर हो गई हैं। स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वह देर रात जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने अपना चेकअप कराया। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वह अपने एक परिचित के यहां आराम करने चली गई। 

कौन है शिवरंजनी
शिवरंजनी तिवारी का नाम इन दिनों छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़ा जा रहा है। ऐसी खबरें हैं कि शिवरंजनी बाबा से शादी की मनोकामना को लेकर इन दिनों गंगोत्री से गंगाजल लेकर बागेश्वर धाम की यात्रा कर रही हैं। हालांकि, अमर उजाला से खास बातचीत में शिवरंजनी ऐसी तमाम बातों से इनकार कर चुकी हैं। शिवरंजनी को 16, 17 और 18 जून को बागेश्वर धाम में होने वाले दिव्य दरबार में शामिल होना था। शिवरंजनी 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचने वाली थी। वह धीरेंद्र शास्त्री के साथ फेसबुक पर लाइव आकर मन की बात कहने वाली थी। भजन भी सुनाना चाहती थी। शिवरंजनी चाहती है कि दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री उनका भी पर्चा निकालें और उनके मन की बात बताएं। 
विज्ञापन


 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें