छतरपुर में तालाब में नहाने गया युवक डूब गया
छतरपुर में तालाब में नहाने गया युवक डूब गया, दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। वह तालाब के एक किनारे पर मिला।
जानकारी के अनुसार चंदला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 का निवासी 23 वर्षीय चांद बाबू सौदागर पिता इल्लाही सौदागर तकरीबन 12 बजे नगर के बीचों-बीच स्थित जगवन तालाब में नहाने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चांद ने तालाब में छलांग लगाई और जब वह तालाब के बीचों-बीच पहुंचा तभी बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी और युवक को डूबता देखा गया। मामले की 100 डायल को तत्काल सूचना दी गई, जहां मौके पर चंदला पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से लगभग 2 घंटे के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। जिसे चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने की बजह से लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।