फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कारनामा, बिना सैंपल लिए ही महिला को बता दिया कोरोना संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 12:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य केंद्र ने जिले की एक महिला की बिना सैंपल लिए ही कोरोना जांच कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Chhatarpur: स्वास्थ्य केंद्र ने बिना सैंपल लिए ही महिला की कोरोना जांच कर दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के सामुदायिक केंद्र ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने एक 65 वर्षीय महिला की बिना सैंपल लिए कोरोना जांच कर दी और बिना सैंपल के ही महिला को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट भी दे दी। महिला का कहना है कि वो जांच के लिए न तो स्वास्थ्य केंद्र गई और न ही उसने सैंपल दिए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 76 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें