फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: ढोडन बांध पर 12 दिन से चल रहा धरना समाप्त, विस्थापितों की मांगों पर बनी सहमति

Thu, 16 Apr 2026 09:20 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

ढोडन बांध स्थल पर बीते 12 दिनों से चल रहा प्रदर्शन प्रशासन की पहल के बाद खत्म हो गया। अधिकारियों ने विस्थापितों की मांगों पर गंभीरता से सुनवाई कर समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
केन-बेतवा लिंक परियोजना के बांध पर चल रहा धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे ढोडन बांध स्थल पर बीते 12 दिनों से चल रहा आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद सहमति बनी।

विज्ञापन


कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शिकायतों, मांगों और विसंगतियों को बिंदुवार सुना गया और नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया गया।

चर्चा के दौरान पन्ना जिले के मझगांव और रूंझ बांध से जुड़े विस्थापितों की समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं, जिन्हें पन्ना के अधिकारियों ने भी सुना और निराकरण के निर्देश दिए। यह बैठक लगभग 4 से 5 घंटे तक चली और इसे सौहार्दपूर्ण बताया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहेगा और अपात्र को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gwalior: उज्जैन जाते समय महापौर की कार पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी लोहे की रॉड, तलाश में जुटी पुलिस

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर प्रत्येक प्रभावित ग्राम के लिए अलग-अलग जांच टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं, जो तय समय सीमा में निष्पक्ष जांच कर समस्याओं का समाधान करेंगे। बैठक में डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल, एसडीएम बिजावर विजय द्विवेदी, पन्ना और अजयगढ़ के एसडीएम सहित प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर भी अपने प्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुछ मांगें शासन स्तर की होने के कारण अधिकारियों ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। साथ ही कमिश्नर सागर के साथ छतरपुर और पन्ना के विस्थापितों की बैठक कराने की बात भी कही गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें