छतरपुर में 27 वर्षीय किसान की करंट लगने। से मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के मऊखेरा गांव में एक 27 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान संतोष लोधी खेत में बने घर की लाइट सुधार रहा था बारिश के चलते जमीन और दीवार गीली थी। तार पकड़ते समय किसान को तेजी से करंट लगा और वह बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।