फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: विश्व पर्यटक स्थल खजुराहो में दिव्यांगजन ने बनाई मानव शृंखला, यूक्रेन-रूस युद्ध में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 13 Mar 2022 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

सत्य, अंहिसा के पुजारी देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के संदेश और यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में गांधी जी की प्रतिमा के सामने मानव शृंखला बनाते हुए और सर्व धर्म प्रार्थना कर शांति का संदेश दिया गया।
 
विज्ञापन
छतरपुर में गांधी जी की प्रतिमा के सामने बनाई गई मानव शृंखला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजुराहो में गांधी जी की प्रतिमा के सामने मानव शृंखला बनाते हुए और सर्व धर्म प्रार्थना कर शांति का संदेश दिया गया। दिव्यांग कल्याण समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि हम अपने राष्ट्रपिता के संदेश "दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल" का प्रसार करते हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि बिना बंदूक, बिना तोपों से भी आज़ादी मिल सकती है। यह कि भारत भी अमन-चैन चाहता है। और सभी ने यही अपील कि पूरी दुनिया में शांति रहे, सद्भावना रहे। भारत के जो बच्चे युद्ध में मृत हुए हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया व भारत सरकार का धन्यवाद किया कि बच्चों को निकालने में तत्परता दिखाई और वह अपने वतन सुरक्षित पहुंच सके। सरकार से आशा है कि उन सभी बच्चों को भारत में शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें