खजुराहो की सड़कों पर आज सुबह विदेशी राजदूत साइकिल चलाते नजर आए।
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी राजदूत खजुराहो नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए पधारे हैं जो आज खजुराहो नृत्य समारोह में अपनी शिरकत करेंगे। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो की सड़कों पर आज सुबह विदेशी राजदूत साइकिल चलाते नजर आए। मलेशिया की राजदूत ने कहा कि खजुराहो क्लीन और ग्रीन है निश्चित रूप से यहां की सुबह बहुत ही शानदार है। मलेशिया के राजदूत के साथ ही लाउस के राजदूत भी साइकिल पर सेहत बनाते दिखे, उन्होंने कहा कि वह खजुराहो आकर बहुत प्रसन्न हैं और यहां की शिल्पकला से काफी प्रभावित भी हुए।