एक नर्सिंग छात्रा का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने के आरोप में पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का रहने वाला कपिल गढ़वाल (24) शहर के एक कॉल सेंटर में काम करता है। कपिल ने पहले निजी कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा से दोस्ती की।
10 दिन पहले उसने कथित तौर पर लड़की का आपत्तिजनक वीडियो शूट कर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया और ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता ने स्थानीय पुलिस की शाखा ‘वी केयर फॉर यू’ से इसकी शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस स्टेशन आगे की कार्रवाई शुरू की।