फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: स्टेटस पर डाली अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की फोटो, शिक्षक और केंद्र अध्यक्ष निलंबित; जानें मामला

Tue, 17 Feb 2026 06:36 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक शिक्षिका ने अंग्रेजी प्रश्नपत्र की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। जांच में नकल कराने की मंशा सामने आई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षिका और केंद्र अध्यक्ष को निलंबित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक नहीं हुआ।

विज्ञापन
पेपर लीक। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्राथमिक शिक्षक राजकुमारी सोनी द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अंग्रेजी प्रश्नपत्र की फोटो लगाए जाने की सूचना प्रशासन को मिली। सुबह 9:35 बजे मिली जानकारी के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि संबंधित शिक्षक ने सुबह लगभग 9:06 बजे आज होने वाली अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र की फोटो अपने स्टेटस पर अपलोड की थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रश्नपत्र लीक का प्रतीत हुआ, जिसके बाद एडीएम स्तर पर जांच कराई गई। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचे और संबंधित शिक्षक से पूछताछ की। पूछताछ में शिक्षक ने स्वीकार किया कि उसने अनुपस्थित छात्र की टेबल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजी थी, ताकि प्रश्न हल कराकर नकल कराई जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड:  'अंजाम पता था फिर भी बच्चों को बांटा जहर, राहत दी तो उठ जाएगा भरोसा', हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक को तत्काल परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। साथ ही केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। संबंधित शिक्षक को पुलिस थाने भेजकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केंद्र पर उपस्थित 109 छात्र-छात्राओं को सुबह 8:40 बजे से पूर्व प्रवेश दे दिया गया था और प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर वितरित किए गए। प्रश्नपत्र की फोटो परीक्षा प्रारंभ होने के बाद डाली गई थी, इसलिए किसी प्रकार का पेपर लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बावजूद प्रशासन की तत्परता से परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें