फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जहां की महिलाओं संग मारपीट के आरोप में पुलिसकर्मी हुए लाइन अटैच, वहीं की महिला चोर गैंग रंगेहाथ पकड़ी गई

Wed, 13 Nov 2024 11:21 AM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

MP: नेशनल हाईवे पर निर्माण काम चल रहा है। यहां कर्मचारियों ने एक महिला को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी का सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला चोर को पकड़ कर चोरी का माल किया बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर जिले के निंबोला थाना अंतर्गत पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला चोर गैंग की एक सदस्य को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा है। हालांकि इस दौरान महिला होने का फायदा उठाते हुए उसकी तीन साथी चोर महिलाएं भागने में कामयाब हो गयीं। ये सभी महिलाएं मिलकर क्षेत्र में नेपा-असीर फाटा के पास ग्रामीण अंचल में बन रहे नेशनल हाईवे के निर्माण साइट पर चोरी करने पहुंचीं थीं। जहां काम जारी होने के चलते हाईवे निर्माण से जुड़ी सामग्री रखी हुई है। इस बीच आरोप है कि ये महिला गैंग चोरी की नियत से परिसर में घुस आईं, लेकिन चौकीदार ने इन महिलाओं को चोरी करते रंगेहाथों पकड़ लिया। ये सभी खंडवा के बोरगांव निवासी बताई जा रही हैं, जहां कि कुछ महिलाओं ने बीते दिनों ही पुलिस पर चोरी के शक में मारपीट का आरोप लगाया था, जिस पर 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हुए थे। जिसके बाद अब इसी गांव की तीन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगा है।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले में इंदौर इच्छापुर सिक्स लेन हाईवे का निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते जिले के निंबोला थाना अंतर्गत हाईवे निर्माण से जुड़ी कंपनियों के ठेकेदार काम कर रहे हैं। यहां निर्माण कार्य से जुड़े सामानों को हाईवे के नजदीक ही अस्थाई परिसरों का निर्माण कर उन में रखा गया है। हालांकि उसकी सुरक्षा के लिए यहां गार्ड के साथ ही कई कर्मचारी भी मौजूद हैं। इसी बीच मंगलवार को ऐसे ही एक परिसर में चोरी करते चार महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ने के आरोप लगे हैं।

इस मामले में हाइवे निर्माण से जुड़े ठेकेदार परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी के द्वारा नेपा-असीर फाटा के पास नेशनल हाईवे फोर लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां मंगलवार को 4 महिलाएं चोरी कर रही थीं। उन्हें चोरी करते हुए हमारे चौकीदार अनीस ने रंगे हाथ पकड़ा और हल्ला मचाया, लेकिन इनके महिलाएं होने के चलते हम ज्यादा कुछ कर नहीं पाए, जिसका फायदा उठाकर मौके से तीन महिलाएं तो भाग गयीं। लेकिन एक महिला को यहां मौजूद काम करने आने वाली गांव की महिलाओं ने पकड़ लिया। उस चोर महिला के पास से और जो उसने जंगल में माल छुपा कर रखा था, वो सभी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में निंबोला थाना टीआई राहुल काम्बले ने बताया कि नेशनल हाईवे पर निर्माण काम चल रहा है। यहां कर्मचारियों ने एक महिला को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, और तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी का सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन महिलाओ की गैंग क्षेत्र में चोरी के मामलें में सक्रिय है। ये लोग दिन में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और रात में सामान ठिकाने लगाते हैं। पुलिस लंबे समय से ऐसे लोगों पर नजर रख रही है। ये महिलाएं छोटे-छोटे सामान चुराकर जंगलों के रास्ते पर ढेर बनाकर रखती हैं और रात के समय पुरुषों को बुलाकर ऑटो के माध्यम से ठिकाने लगाती हैं ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें