फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: बुरहानपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त

Tue, 08 Sep 2026 04:08 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना में दबिश देकर 215 लीटर कच्ची शराब, 3300 किलो महुआ लहान जब्त कर 10 प्रकरण दर्ज किए गए।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। एसडीओ मुकेश गौर ने बताया कि कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार अलसुबह ग्राम जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और 3300 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार जब्त मदिरा, महुआ लहान और शराब निर्माण में इस्तेमाल सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3 लाख 80 हजार रुपये है।

विज्ञापन


पढे़ं: 'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए': उज्जैन में प्रशासन पस्त, संत बोले- यह चमत्कार नहीं तो क्या है?

अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
अलसुबह हुई संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब सागर जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का मामला सामने आया है। ऐसे में अवैध शराब के खिलाफ नियमित और प्रभावी कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती रहे तो ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका

विज्ञापन

कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पल्लवी पौराणिक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुशवाहा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, शिकारपुर थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय, आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे, केतन भाबर सहित आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग का अधीनस्थ स्टाफ शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें