पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर क्षेत्र में 2020 के बाद बघीरा (काला तेंदुआ) दिखाई दिया है। इसकी उम्र करीब नौ माह बताई जा रही है। उद्यान प्रबंधकों ने अपने फेसबुक पर उसका एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
1 of 4
पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर क्षेत्र में बघीरा (काला तेंदुआ) दिखाई दिया है।
- फोटो : amar ujala
पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर क्षेत्र में एक बार फिर से बघीरा (काला तेंदुआ) दिखाई दिया है। इससे पहले काला तेंदुआ पेंच राष्ट्रीय उद्यान में 2020 में नजर आया था। उद्यान प्रबंधकों के मुताबिक यह 2020 में दिखाई देने वाला काला तेंदुआ नहीं है। वह महाराष्ट्र क्षेत्र में चला गया था। इसकी उम्र करीब नौ माह बताई जा रही है, जबकि पहले वाले काला तेंदुआ की उम्र 2 साल है। इस तेंदुए को देखने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल, नासिक आदि राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
इसकी उम्र करीब नौ माह बताई जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वह पिछले चार दिनों से सफारी के दौरान सैलानियों के लिए काला तेंदुआ आर्केषण का केंद्र बना हुआ है। सैलानी उसकी जमकर फोटो और वीडियो बना रहे है। पेंच राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधकों ने काले तेंदुआ का एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। पेंच नेशनल पार्क के खवासा बफर के अधिकारी राहुल उपाध्याय ने बताया है कि काला तेंदुआ फिलहाल सैलानियों के लिए आर्केषण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 4
काला तेंदुआ फिलहाल सैलानियों के लिए आर्केषण का केंद्र बना हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विशेषज्ञों की माने तो इसकी कोई अलग प्रजाति नहीं होती है। वह भी अन्य तेंदुओं की तरह ही होता है। दूर-दूर से आने वाले सैलानी वाहनों के जरिए काले तेंदुए के करीब से दीदार कर रहे है। बताया गया है कि सिर्फ पेंच टाईगर रिजर्व में ही काला तेंदुआ दिखाई दिया है।
पेंच राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधकों ने काले तेंदुआ का एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द जंगल बुक’ के हीरो हैं मोगली और बघीरा
रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब ‘द जंगल बुक’ और उस पर बने धारावाहिक के प्रमुख किरदार भेड़िया बालक मोगली की जन्मभूमि पेंच राष्ट्रीय उद्यान को माना जाता हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती के किस्से भी प्रसिद्ध हैं। मोगली और बघीर पर आधारित धारावाहिक पूरे देश में मशहूर हुआ और बच्चों की पसंदीदा बना था। कहानी के पात्र बघीरा को इसी काले तेंदुए से जोड़कर देखा जा रहा है।