मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 50 फीसदी सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ा सकती है। यह दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।
शिवराज ने होशंगाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में पचास फीसदी सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ाएगी।
उल्लेखनीय है कि साल 2013 के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटें हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा से साफ है कि भाजपा 115 सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी।