फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: राजगढ़ के सारंगपुर में कंटनेर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

Wed, 12 Apr 2023 09:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिता और पुत्र बाइक पर सवार थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 52 पर अक्सर गंभीर सड़क हादसे देखने को मिलते है,जिनमें लोग कई काल के गाल में समा जाते हैं। मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। मंगलवार की शाम तेज़ गति से आ रहे एक कंटेनर ने बाइक पर सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी, हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सारंगपुर से शाजापुर व शाजापुर से इंदौर रेफर किया गया है। मृतक का नाम सूरज है, जबकि घायल का राहुल निवासी धनोरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें