सीएम डॉ. मोहन यादव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की आठवीं बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक कदम तेजी से उठाए जाएं, ताकि पर्यटन क्षेत्र में नवाचार करने वाले व्यक्तियों और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ये भी पढ़ें-
Cabinet Meeting: अनाथ बच्चों को चार-चार हजार रुपए, 12 जिलों में खुलेंगे आयुष अस्पताल, जानें कैबिनेट के निर्णय
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेल्थ और वेलनेस टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन विभाग लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष विभाग के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाए। जिन राज्यों में वेलनेस टूरिज्म सफलतापूर्वक संचालित है, उनका अध्ययन कर संभागवार रणनीति तैयार की जाएगी। धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों के सहयोग से भी इस क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
MP News: पूर्व CM उमा भारती BJP कार्यालय पहुंचीं- प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, गौ संरक्षण-संवर्धन पर की चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर आधारित फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म और वन्यजीव आधारित टीवी चैनलों पर प्रदेश के समृद्ध जंगलों और जैव विविधता का प्रभावी प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के तहत इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर, भोपाल–मढ़ई–पचमढ़ी और जबलपुर–बांधवगढ़–कान्हा सेक्टर में सेवाएं शुरू करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, ग्रामीण पर्यटन, साहसिक एवं जल पर्यटन की गतिविधियों, निवेश संवर्धन और पर्यटन के राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।