फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अयोध्या में राम मंदिर परिसर को भोपाल के फूलों से सजाया जाएगा, 22 जनवरी को होना है कार्यक्रम

Mon, 01 Jan 2024 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी से बोगनविलिया के फूलों का इस्तेमाल अयोध्या में राम मंदिर परिसर की प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा। भोपाल के ही निसर्ग नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ को इन फूलों के ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
भोपाल के फूलों से सजाया जाएगा राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल स्थित निसर्ग नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने कहा कि उनको फूलों के ऑर्डर मिले हैं और वे पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 10,000 फूलों की दो खेप भेज चुके हैं। बता दें कि 22 जनवरी को भगवान राम की 'प्राण प्रतिष्ठा' के अवसर पर एक लाख से अधिक भक्तों के अयोध्या आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हर मौसम में खिलते फूल
राठौड़ ने कहा कि उन्हें अयोध्या के राम जन्मभूमि से पांच-छह प्रकार के फूल उपलब्ध कराने के आर्डर मिले हैं। इनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले सहित बोगनविलिया के फूल शामिल हैं। इन प्रजातियों के फूल हर मौसम में खिलते है। उन्होंने कहा कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें