फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के प्रो. खेम सिंह अध्यक्ष और पूर्व आईएएस महेश चौधरी पूर्णकालिक सदस्य बनें

Wed, 05 Nov 2025 11:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में नियुक्तियाों की घोषणा की हैं। आयोग का अध्यक्ष प्रो. खेम सिंह डेहरिया को बनाया गया है। वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी महेश चौधरी को पूर्णकालिक सदस्य प्रशासन बनाया गया हैं। 
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। राज्य शासन ने आदेश जारी कर प्रो. खेम सिंह डेहरिया को आयोग का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी महेश चौधरी को मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के पूर्णकालिक सदस्य (प्रशासन) के पद पर नियुक्त किया है। चौधरी 2001 बैच के अधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा ग्वालियर के डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौर को अंशकालिक सदस्य बनाया गया है। बता दें आयोग के पदाधिकारियों कार्यकाल एक वर्ष पूर्व ही समाप्त हो गया था । प्रो. खेम सिंह डेहरिया अटल बिहार बाजपेयी मध्य प्रदेश हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें