प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंहगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और 100 से अधिक नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि ये एफआईआर आईपीसी की धारा 188 और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत दर्ज की गई है।