फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: शिवराज सिंह की मां के निधन पर भोपाल पहुंचे उत्तराखंड के सीएम, आवास पर पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Wed, 11 Nov 2026 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी काशी बाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।

 

विज्ञापन
सीएम धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और दिए गए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें