फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कमलनाथ बोले- भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी

Fri, 05 Jan 2024 11:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। 
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से मध्य प्रदेश की जनता ने भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया था, उससे बढ़कर समर्थन भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिलेगा। कमलनाथ ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में यह यात्रा 7 दिन के सफर में 9 जिले और 698 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और मध्य प्रदेश और देश की जनता के हृदय में आशा का नया संचार करेगी।
विज्ञापन


बता दें मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाने वाले न्याय यात्रा उत्तरप्रदेश से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ग्वालियर-चंबल और मालवा संभाग के ग्वालियर, गुना, उज्जैन से होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश में यात्रा सात दिनों में नौ जिलों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें