फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी पुलिस भर्ती 2025 : सूबेदार और एएसआई सहित 500 पदों पर तीन अक्टूबर से लिए जाएंगे आवेदन

Sat, 20 Sep 2025 08:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस विभाग में 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सूबेदार (अनुसचिवीय), शीघ्रलेखक और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर से शुरू होंगे और 17 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। भर्ती परीक्षा 10 दिसंबर को प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस विभाग में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती सूबेदार (अनुसचिवीय), शीघ्रलेखक और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पदों पर की जाएगी। आवेदन की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी और आवेदन भरने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर रहेगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा।  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड-3 लिपिकीय वेतनमान दिया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं से भर्ती संबंधी नियम पुस्तिका डाउनलोड की जा सकती है, जिसमें सभी शर्तें, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता का विवरण उपलब्ध है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए नियम पुस्तिका 19 सितंबर 2025 को ही मंडल की वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है।  
विज्ञापन


आवेदन और परीक्षा
आवेदन की शुरुआत : 3 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर 2025
परीक्षा की तिथि : 10 दिसंबर 2025

11 शहरों में होगी परीक्षा 
परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 11 शहरों में होगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें