फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं LPG पर्याप्त मात्रा में, तेल कंपनियों के पदाधिकारियों संग एसीएस ने की समीक्षा

Thu, 05 Mar 2026 10:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल सभी पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और जमाखोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यह जानकारी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी द्वारा गुरुवार को मंत्रालय में की गई पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान दी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजराइल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के निर्देश दिए थे। समीक्षा बैठक में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान खपत को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अपर मुख्य सचिव ने ऑयल कंपनियों को जिलावार अपने फील्ड ऑफिसर तथा डिपो प्रभारी को संभागायुक्त एवं कलेक्टर से संपर्क करने तथा नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न हो। डीलर स्तर पर प्रतिदिन स्टॉक की समीक्षा की जाए। बैठक में कमिश्नर खाद्य कर्मवीर शर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम अनुराग वर्मा और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें