फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विजय मनोहर तिवारी बने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु, चार वर्ष रहेगा कार्यकाल

Tue, 11 Feb 2025 10:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) के नए कुलगुरु के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी को नियुक्त किया है। तिवारी को इस पद पर चार साल के लिए नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विजय मनोहर तिवारी बने माखनलाल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का कुलगुरु वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी को नियुक्त किया गया है। जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के महापरिषद के अध्यक्ष  और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वीकृति के बाद आदेश जारी किए। यूनिवर्सिटी के कुलगुरु का पद करीब छह महीने से खाली था। विजय मनोहर तिवारी मध्यप्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं। उनको 25 वर्ष का पत्रकारिता का अनुभव है। वे प्रदेश के विभिन्न प्रमुख मीडिया हाउस में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं। तिवारी का कार्यकाल विश्वविद्यालय में कुलगुरु के तौर पर 4 वर्षों का होगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें