फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नगरीय विकास आयुक्त ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर मनावर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित किया

Mon, 08 Jan 2024 04:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त धार जिले के मनावर नगर पालिका अधिकारी को कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भरत यादव ने धार जिले के मनावर नगर पालिका अधिकारी को कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान ने शीत ऋतु को देखते हुए विभाग द्वारा दिए गये निर्देशानुसार नगर के रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था नहीं की। इस वजह से स्थानीय नागरिकों में असंतोष पैदा हुआ।
विज्ञापन


आरोपों में कहा गया है कि संबंधित नगर पालिका अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी त्वरित गति से निराकरण नहीं किया जा रहा था। इन कारणों से विभाग की छवि को भी नुकसान पहुँचा है। निलंबन अवधि में संतोष चौहान का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रहेगा। आयुक्त नगरीय विकास ने विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्थानीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के साथ निर्देशों के पालन पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें