फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश के चार आईपीएस के ट्रांसफर, मनोज सिंह टीकमगढ़ और दीपक कुमार सीहोर के एसपी बने

Mon, 14 Oct 2024 09:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राज्य सरकार ने प्रदेश के चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। मनोज सिंह को टीकमगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन यादव सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)  के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें 2012 बैच के आईपीएस और सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं, 29वीं वाहिनी विसबल में सेनानी मनोज सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा विदिशा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को सीहोर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी को विदिशा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ सेनानी, 29वीं वाहिनी, विसबल दतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें