फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: TMC सांसद ने सिंधिया को बोला- लेडी किलर, सुंदर है तो जरूरी नहीं अच्छे इंसान हो, महाराज भड़के

Wed, 11 Dec 2024 09:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी में तीखी नोकझोंक हो गई। बनर्जी ने सिंधिया को कहा कि आप लेडी किलर है। इस पर सिंधिया ने भी पलटवार किया। 
 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। यह विवाद उस वक्त हुआ जब बनर्जी ने आपदा प्रबंधन संशोधन बिल 2024 पर चर्चा के दौरान कुछ टिप्पणी की, जिस पर सिंधिया ने जवाबी टिप्पणी की। इस पर गुस्साए बनर्जी ने न केवल व्यक्तिगत टिप्पणियां की, बल्कि सिंधिया को लेकर विवादित बयान भी दिए। भाजपा ने बनर्जी को सस्पेंड करने की मांग की है। 
विज्ञापन

लोकसभा में चर्चा के दौरान, जब कल्याण बनर्जी बिल पर अपनी बात रख रहे थे, तब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तंज करते हुए कहा कि बनर्जी के चेहरे पर खलबली मची हुई है। सिंधिया का यह बयान बनर्जी को चुभ गया और वे तुरंत गुस्से में आ गए। बनर्जी ने इसके बाद सिंधिया पर निजी हमले शुरू कर दिए और उन पर विवादित टिप्पणी की। बनर्जी ने सिंधिया के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि आप बहुत बड़ी फैमिली से आते हैं, तो क्या समझते हैं, सबको छोटा बना देंगे? क्या आप खुद को सुंदर समझते हैं? क्या आप इसलिए कुछ भी बोल सकते हैं? उन्होंने सिंधिया को 'लेडी किलर' तक कह डाला। यह टिप्पणी सिंधिया को बहुत नागवार गुजरी और उन्होंने इसे व्यक्तिगत हमला माना।

सिंधिया बोले निजी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं करुंगा 
सिंधिया ने लोकसभा में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस सदन का सम्मान करता हूं और अगर कोई सदस्य मेरे और मेरे परिवार के बारे में निजी टिप्पणियां करेगा, तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं आज तक अपनी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा हूं और कोई भी मुझे या मेरे परिवार को अपमानित करने की कोशिश करेगा, तो वह मुझे सहन नहीं होगा।" उन्होंने सदन में कहा कि किसी भी सदस्य को इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का अधिकार नहीं है और यदि कोई ऐसे बयान देगा तो उसे सुनने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हस्तक्षेप
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने दोनों सदस्यों से कहा कि वे केवल विषय पर चर्चा करें और व्यक्तिगत हमले न करें। इसके बावजूद, जब बनर्जी फिर से बोलने उठे, तो उन्होंने सिंधिया के खिलाफ और कटू बातें कहीं, इसमें उन्होंने सिंधिया के परिवार को लेकर फिर से टिप्पणियां कीं।

बनर्जी की माफी सिंधिया को नामंजूर
इसके बाद स्पीकर ने कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सिंधिया से व्यक्तिगत टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह किसी को आहत नहीं करना चाहते। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माफी स्वीकार करने से इंकार करते हुए कहा कि उनका बयान न केवल उनके, बल्कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ भी था। उन्होंने कहा कि वह इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें