फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोलार थाने के कोर्ट मुंशी पर वकीलों के गंभीर आरोप, अभिभाषक संघ ने की शिकायत

Sat, 13 Sep 2025 09:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोलार थाने में पदस्थ कोर्ट मुंशी आशीष दुबे पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिला अभिभाषक संघ का कहना है कि वे वकीलों से जबरन धन की मांग करते हैं और विरोध करने वालों को धमकाते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों से परेशान होकर संघ ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कोलार थाने में पदस्थ कोर्ट मुंशी आशीष दुबे पर भोपाल जिला अभिभाषक संघ ने उन पर वकीलों से जबरन धन की मांग और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मुंशी वकीलों से अनावश्यक रूप से पैसे की मांग करते हैं और मना करने पर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं। बताया गया कि इस तरह की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा था। वकीलों की लगातार आ रही आपत्तियों के बाद जिला अभिभाषक संघ ने पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि पुलिस प्रशासन इन आरोपों को लेकर क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें