फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, कल बिहार में अंतिम संस्कार

Fri, 26 Jul 2024 12:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

BJP leader Prabhat Jha Passes Away: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने गुरुवार तड़के दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया  था। 
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रभात झा नहीं रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें करीब 26 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिमागी बुखार के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह झा लंबे संघर्ष के बाद अनंत यात्रा पर निकल गए। उनका अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

सीएम और पूर्व सीएम पहुंचे थे मिलने 
प्रभात झा का दिमागी बुखार के चलते न्यूरोलॉजिकल परेशानियां आ रही थी। जिसके चलते उनको कुछ दिन पहले भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनका हालचाल जानने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री पहुंचे थे। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया था। जहां उनको रूटिन इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले थे प्रभात झा
प्रभात झा मूल रूप से बिहार के दरभंगा के कोरियाही गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को हुआ था। वह बिहार से मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। यहां पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माध्व कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा के परिवार में पत्नी रंजना झा और दो बेटे है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। फिर वह राजनीति में आए और भाजपा के सदस्य बन गए। पूर्व राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

प्रभात झा के बेटे तुष्मुल का संदेश
भाजपा नेता प्रताभ झा के निधन पर उनके बेटे तुष्मुल ने एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा- जिस सुबह का डर पिछले 20 दिनों से था, आखिर वह सुबह आज आ ही गई। बाबा सुबह अनंत लोक प्रस्थान कर गए,  तुषमूल और अयतन को अकेला छोड़ गए। हम सब चाहते थे कि बाबा की कर्म स्थली मध्य प्रदेश (ग्वालियर) में उनकी अंत्येष्टि हो, लेकिन बाबा ने माता जी से इच्छा जाहिर की थी कि उनकी अंत्येष्टि जन्म धरती और जहां मेरे दादाजी की अंत्येष्टि हुई थी वहीं की जाए। भावनाओं के अनुरूप बाबा की अंत्येष्टि कल 27 जुलाई को 3 बजे पुश्तैनी गांव कोरियाही जिला सीतामढ़ी बिहार में की जाएगी। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रभात झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि प्रझात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।



मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: शिवराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स कर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और साथी प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूं। लोक कल्याण और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन

 



सीएम यादव बोले- आपकी भूमिका हमें सदैव प्रेरित 
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक्स कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें