फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रामेश्वर शर्मा बोले- राहुल गांधी को समझना पड़ेगा यह देश आग और पत्थर से नहीं संविधान से चलेगा

Fri, 19 Sep 2025 05:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के  Gen Z वाले बयान पर भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को समझाए। वह महात्मा गांधी जी के शांति पसंद देश में आग लगवाना चाहता है। 
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा Gen Z को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर मध्य प्रदेश में भी सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस बयान को लेकर भाजपा नेता और पूर्व विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी को अपने सपूत को समझाए। ये महात्मा गांधी जी के शांति पसंद देश में आग लगवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय को मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना पड़ेगा यह देश आग और पत्थर से नहीं बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि क्या इसलिए देश भक्तों में देश आज़ाद कराया था कि एक अबोध बालक नेता प्रतिपक्ष बनकर देश को जलाने की बात कहे। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की बात कही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें