फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: INDIA गठबंधन की रैली भोपाल में नहीं होगी, कमलनाथ बोले- रैली तो कैंसिल हो गई

Sat, 16 Sep 2023 04:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस गठबंधन की अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में भोपाल में प्रस्तावित रैली कैंसिल हो गई है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में होने वाली  इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A ) गठबंधन की पहली रैली रद्द हो गई है। शनिवार को पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भोपाल में होने वाली रैली कैंसिल हो गई है।
विज्ञापन


भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मीडिया के इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस की रैली को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि रैली नहीं होने वाली है। रैली कैंसिल हो गई है। इससे पहले मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के सवाल पर कहा कि हमारी बात चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक है। उसके बाद रैली तय होगी। अभी रैली को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं है। 
 

इंडिया, जिसे इंडी अलायंस भी कहा जा रहा है, की कोऑर्डिनेशन की बैठक दिल्ली में हुई थी। तय हुआ था कि भोपाल में पहली रैली की जाएगी। इसकी जानकारी खुद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी थी। यह रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब रैली कैंसिल हो गई है। जानकारों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने रैली की तैयारी को लेकर असमर्थता जताई थी। इसके बाद रैली कैंसिल कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें