फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: PCC चीफ जीतू पटवारी ने CM से पूछे तीन सवाल, बोले- मध्यप्रदेश में स्थाई लोकायुक्त की नियुक्ति कब होगी?

Mon, 26 Feb 2024 10:17 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित कर पूछा कि सरकार ने कितने नेताओं की लोकायुक्त जांच करने आदेश दिए। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : x@jitupatwari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीखों के पास आने के साथ-साथ प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा है। पटवारी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए पूछा कि मध्यप्रदेश में स्थाई लोकायुक्त की नियुक्ति कब होगी? सरकार ने कितने नेताओं के खिलाफ लोकायुक्त जांच बंद करने के आदेश दिए हैं? प्रदेश में आरटीओ के 16 बैरियर पर हर महीने 230 करोड रुपए से ज्यादा की वसूली हो रही है? लूट के जिम्मेदारों तक लोकायुक्त की पहुंच कब होगी? उन्होंने आगे लिखा कि तीनों ही सवालों को लेकर @BJP4MP सरकार लोकसभा चुनाव के पूर्व श्वेत-पत्र जारी करे! #भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोपों को लेकर यदि अभी भी लापरवाही बरती गई, तो यह मान लिया जाएगा कि @BJP4India पूरी तरह से भ्रष्टाचार को पोषित, संरक्षित और सुरक्षित करती है!
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें