फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का नया शेड्यूल जारी, उज्जैन की नई उड़ान रविवार को

Wed, 31 Jul 2024 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

खजुराहो को क्षेत्रीय हवाई सेवा से जोड़ने के लिए बुधवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
देहरादून के आसमान में लगातार दूसरे दिन भी वायु सेवा के विमानों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी को सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का अगस्त माह से नया शेड्यूल जारी किया गया है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए खजुराहो को भोपाल, ग्वालियर, रीवा और सिंगरौली से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन

इसके अलावा उज्जैन के लिए भी नई वायु सेवा शुरू की जा रही है। नए शेड्यूल के अनुसार, रविवार को भोपाल और जबलपुर से उज्जैन के लिए विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को उज्जैन के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक आसानी से पहुंचाने में मदद करेगी। 

खजुराहो के लिए विशेष कनेक्टिविटी 
खजुराहो को क्षेत्रीय हवाई सेवा से जोड़ने के लिए बुधवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का एक अगस्त से शेड्यूल 
सोमवार-भोपाल-इंदौर-जबलपुर-रीवा-इंदौर-भोपाल 
मंगलवार- भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली-रीवा-भोपाल 
बुधवार- भोपाल-खजुराहो-रीवा-सिंगरौली-खजुराहो-भोपाल  
गुरुवार- भोपाल-ग्वालियर-खजुराहो-रीवा-खजुराहो-भोपाल 
शनिवार- भोपाल-खजुराहो-रीवा-सिंगरौली-रीवा-खजुराहो-भोपाल   
रविवार- भोपाल-उज्जैन-भोपाल-जबलपुर-उज्जैन-भोपाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें