फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 19,526 मामलों का निराकरण, 54.62 करोड़ के अवार्ड पारित

Sun, 14 Sep 2025 09:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में शनिवार को नेशनल लोक अदालत और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान हजारों मामलों का निपटारा किया गया और कई पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाया गया।
विज्ञापन
नेशनल लोक अदालत का भोपाल में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को नेशनल लोक अदालत एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में कुल 3,650 लंबित मामलों सहित 15,876 प्रीलिटिगेशन मामलों का निराकरण हुआ। कुल 19,526 मामलों के निस्तारण के साथ 54 करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित किए गए। इसके साथ ही 10:40 बजे स्वास्थ्य विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। इसमें हमीदिया अस्पताल और जयप्रकाश जिला अस्पताल में आयोजित हुआ। लोक अदालत में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अजय पेंडाम की पीठ ने मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण क्रमांक 1371/2024 में मृतक के परिजन को 44 लाख रुपये का और प्रकरण क्रमांक 824/2023 व 914/2023 में कुल 29 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें