फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए एमपी पुलिस सम्मानित,अमित शाह ने बढ़ाया जवानों का हौसला

Mon, 18 May 2026 09:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश को नक्सलवाद से मुक्त बनाने के अभियान में बेहतर काम करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों और हॉक फोर्स के जवानों को सम्मानित किया। बस्तर में आयोजित कार्यक्रम में एंटी नक्सल ऑपरेशन और बेहतर समन्वय के लिए पुलिस टीम की सराहना की गई।
 
विज्ञापन
अमित शाह ने डीजीपी मकवाना समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को नक्सलवाद से मुक्त बनाने के अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और हॉक फोर्स के जवानों को सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित बादल अकादमी में आयोजित “उजर बस्तर” कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से देश तेजी से नक्सलमुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुरक्षा बलों की बहादुरी, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: 2 बार गला रेता, पेट में 11 बार चाकू घोंपा और 5 मिनट तड़पने के बाद मौत; साइको प्रेमी ने खुद को ऐसे मारा

डीजीपी मकवाना समेत अन्य अधिकारी सम्मानित 
मध्यप्रदेश पुलिस को यह सम्मान बालाघाट और छत्तीसगढ़ सीमा से लगे नक्सल प्रभावित इलाकों में सफल एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने, बेहतर खुफिया नेटवर्क तैयार करने और अंतरराज्यीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए दिया गया। पुलिस बल ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में लगातार अभियान चलाकर नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई है। सम्मानित अधिकारियों में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त भोपाल एवं तत्कालीन आईजी बालाघाट जोन संजय कुमार,बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा, सिंगरौली एसपी एवं तत्कालीन कमांडेंट हॉक फोर्स शियाज केएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नक्सल ऑपरेशन आदर्श कांत शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Death Case: 'मैं फंस गई हूं यार', मौत से पहले ट्विशा का सहेली को दर्दभरा मैसेज, खुल रहे कई राज

दूसरे राज्यों की पुलिस के बीच दिखा बेहतर समन्वय
इसके अलावा हॉक फोर्स के निरीक्षक राम पदम शर्मा, अतुल शुक्ला, राजेश धुर्वे और सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश राजावत को भी साहस और सफल ऑपरेशनल भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस की हॉक फोर्स ने पिछले कुछ वर्षों में बालाघाट और सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार संयुक्त अभियान चलाए हैं। इन अभियानों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। आधुनिक तकनीक, सटीक इंटेलिजेंस और कठिन इलाकों में लगातार ऑपरेशन के जरिए नक्सली गतिविधियों और उनके लॉजिस्टिक नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया गया। कार्यक्रम में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के पुलिस बलों के साथ-साथ सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एनआईए, आईबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Death: कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के पांच महीने बाद मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें